V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जीएनएम की छात्रा से दिनदहाड़े छिनैती, हीलाहवाली मे जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। जीएनएम की छात्रा के साथ स्कूल से घर लौटते समय बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट तथा छिनैती की दुस्साहसिक घटना अंजाम दी। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना को लेकर तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस खामोशी ओढे़ हुये है। सांगीपुर थाना के तारापुर निवासी रावेन्द्र वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी बहन अर्चना वर्मा लालगंज कोतवाली के पूरे जीवन स्थित गीता पब्लिक स्कूल जीएनएम की छात्रा है। बीती उन्तींस सितंबर को दिन मे लगभग डेढ़ बजे वह स्कूल से पढ़कर पैदल घर वापस आ रही थी। स्थानीय कोतवाली के इटोैरी नहर रोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बहन को बाइक से धक्का दे दिया। अर्चना के गिरते ही बदमाशों ने उसका पर्स तथा मोबाइल फोन छीन लिया। पीडिता के चीखने चिल्लाने पर बदमाश बाइक से भाग निकले। इस बीच एक राहगीर ने पीड़िता को लहूलुहान देख अपने फोन से घटना की सूचना परिजनांे को दी। पीड़िता छात्रा के भाई ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। गुरूवार को कोतवाली मे मौजूद एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र से भी मिलकर पीड़िता छात्रा के भाई ने कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद पुलिस मामले मे कार्रवाई करने से हीलाहवाली कर रही है। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। जीएनएम की छात्रा के साथ स्कूल से घर लौटते समय बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट तथा छिनैती की दुस्साहसिक घटना अंजाम दी। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना को लेकर तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस खामोशी ओढे़ हुये है। सांगीपुर थाना के तारापुर निवासी रावेन्द्र वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी बहन अर्चना वर्मा लालगंज कोतवाली के पूरे जीवन स्थित गीता पब्लिक स्कूल जीएनएम की छात्रा है। बीती उन्तींस सितंबर को दिन मे लगभग डेढ़ बजे वह स्कूल से पढ़कर पैदल घर वापस आ रही थी। स्थानीय कोतवाली के इटोैरी नहर रोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बहन को बाइक से धक्का दे दिया। अर्चना के गिरते ही बदमाशों ने उसका पर्स तथा मोबाइल फोन छीन लिया। पीडिता के चीखने चिल्लाने पर बदमाश बाइक से भाग निकले। इस बीच एक राहगीर ने पीड़िता को लहूलुहान देख अपने फोन से घटना की सूचना परिजनांे को दी। पीड़िता छात्रा के भाई ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। गुरूवार को कोतवाली मे मौजूद एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र से भी मिलकर पीड़िता छात्रा के भाई ने कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद पुलिस मामले मे कार्रवाई करने से हीलाहवाली कर रही है। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment