V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना पर दर्ज मुकदमें से क्षुब्ध बनायी मानव श्रृंखला, शांति मार्च

लालगंज, प्रतापगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के समर्थन मे शुक्रवार को कांग्रेसियो के विरोध प्रदर्शन मे प्रबुद्ध वर्ग ने भी मानव श्रृंखला मे भागीदारी कर अपना समर्थन जताया। दोपहर बडी संख्या मे विधायक मोना तथा प्रमोद तिवारी के खिलाफ सांगीपुर की घटना से जुड़े मुकदमों की अब तक वापसी न होने पर लोग कोतवाली गेट पर जमा हो गये। पूर्व प्राचार्य डा. शिवमूर्ति शास्त्री तथा रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई मे कांग्रेसियो के साथ प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा हाथ में काली पटटी बांधकर इन मुकदमों को राजनीतिक ठहराते हुए विरोध जताया जाने लगा। गेट पर प्रमोद व मोना के समर्थन मे नारेबाजी सुनकर सीओ कुण्डा अर्जुन सिंह पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद विधायक मोना तथा प्रमोद तिवारी के समर्थन मे लोगों ने नेशनल हाइवे पर शांति मार्च भी निकाला। काली पटटी बांधकर सड़क पर विरोध जता रहे लोगों को देख पुलिस व पीएसी के जवानो को भी बॉडी प्रोटेक्टर के साथ दिन भर अलर्ट देखा गया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, छोटेलाल सरोज, अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र, मुन्ना शुक्ला, सभासद विमलेश नारायण तिवारी, कल्लू तिवारी, विनय पाण्डेय, सोनू मिश्र, मनोज तिवारी, आरपी वर्मा, विनय जायसवाल, आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के समर्थन मे शुक्रवार को कांग्रेसियो के विरोध प्रदर्शन मे प्रबुद्ध वर्ग ने भी मानव श्रृंखला मे भागीदारी कर अपना समर्थन जताया। दोपहर बडी संख्या मे विधायक मोना तथा प्रमोद तिवारी के खिलाफ सांगीपुर की घटना से जुड़े मुकदमों की अब तक वापसी न होने पर लोग कोतवाली गेट पर जमा हो गये। पूर्व प्राचार्य डा. शिवमूर्ति शास्त्री तथा रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई मे कांग्रेसियो के साथ प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा हाथ में काली पटटी बांधकर इन मुकदमों को राजनीतिक ठहराते हुए विरोध जताया जाने लगा। गेट पर प्रमोद व मोना के समर्थन मे नारेबाजी सुनकर सीओ कुण्डा अर्जुन सिंह पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद विधायक मोना तथा प्रमोद तिवारी के समर्थन मे लोगों ने नेशनल हाइवे पर शांति मार्च भी निकाला। काली पटटी बांधकर सड़क पर विरोध जता रहे लोगों को देख पुलिस व पीएसी के जवानो को भी बॉडी प्रोटेक्टर के साथ दिन भर अलर्ट देखा गया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, छोटेलाल सरोज, अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र, मुन्ना शुक्ला, सभासद विमलेश नारायण तिवारी, कल्लू तिवारी, विनय पाण्डेय, सोनू मिश्र, मनोज तिवारी, आरपी वर्मा, विनय जायसवाल, आदि रहे।

Leave a Comment