लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनैतिक दलों में गहमागहमी है, वहीं यूपी पुलिस भी अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुलिस हर वह कदम उठा रही है,जिससे चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर चुनावी हिंसा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। उपद्रवी तत्वों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किए जाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू हो सकती है।अराजकत तत्वों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ कई दौर की बैठकों के बाद पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले अधिकारी जिलों से जरूरी सूचनाएं मंगा रहे हैं। इसमें पिछले चुनाव में चरणवार फोर्स की तैनाती, सभी जिलों में चुनाव से पहले उपद्रवियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, चुनाव के दिन हुई हिंसा की घटनाओं और नामांकन से लेकर मतगणना तक में पुलिस प्रबंधों का ब्योरा मांगा गया है। डीजीपी मुख्यालय उन प्रबंधों की भी समीक्षा कर रहा है, जो चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने में कारगर साबित हुए थे। उन दबंगांे को भी चिन्हित किया जा रहा है जो विधान सभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमाना चाहते हैं। यूपी पुलिस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव प्रदेश में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कर चुकी है,जिसके कारण इस बार भी उसके हौसले बढ़े हुए हैं। पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्यों से सटे प्रदेश के जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए खास कार्ययोजना बनाई जा रही है। आईजी कानून-व्यवस्था राजेश मोदक ने कहा कि बैठकों में आयोग से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस इस बार भी शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

यूपी विधान सभा चुनावः यूपी पुलिस बना रही है दबंगों और संवेदशील क्षेत्रों की सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनैतिक दलों में गहमागहमी है, वहीं यूपी पुलिस भी अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुलिस हर वह कदम उठा रही है,जिससे चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। इसी क्रम में पुलिस द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर चुनावी हिंसा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। उपद्रवी तत्वों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किए जाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू हो सकती है।अराजकत तत्वों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ कई दौर की बैठकों के बाद पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले अधिकारी जिलों से जरूरी सूचनाएं मंगा रहे हैं। इसमें पिछले चुनाव में चरणवार फोर्स की तैनाती, सभी जिलों में चुनाव से पहले उपद्रवियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, चुनाव के दिन हुई हिंसा की घटनाओं और नामांकन से लेकर मतगणना तक में पुलिस प्रबंधों का ब्योरा मांगा गया है। डीजीपी मुख्यालय उन प्रबंधों की भी समीक्षा कर रहा है, जो चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने में कारगर साबित हुए थे। उन दबंगांे को भी चिन्हित किया जा रहा है जो विधान सभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमाना चाहते हैं। यूपी पुलिस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव प्रदेश में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कर चुकी है,जिसके कारण इस बार भी उसके हौसले बढ़े हुए हैं। पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्यों से सटे प्रदेश के जिलों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए खास कार्ययोजना बनाई जा रही है। आईजी कानून-व्यवस्था राजेश मोदक ने कहा कि बैठकों में आयोग से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस इस बार भी शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें