V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का हुआ समापन

अयोध्या। स्व. अशोक सिंघल की जन्मजयंती पर कारसेवकपुरम में 27 सितंबर से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का समापन हो गया। शिविर में कुल 38 कृत्रिम हाथ, 116 कृत्रिम पैर, 37 कैलिपर, 60 कान की मशीन, 100 बैसाखी, 25 व्हील चेयर व 25 तिपहिया साइकिल वितरित की गई। पांच दिवसीय इस शिविर में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली,  अमेठी, श्रावस्ती, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर व अयोध्या जनपद के लाभार्थी लाभान्वित हुये। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को।संबोधित करते हुये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि अशोक सिंघल फाउंडेशन ट्रस्ट ने दिव्यांगों को उपकरण देकर उनके जीवन को सहज और सरल बनाने का काम किया, जिसमें जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल फाउंडेशन ने यह तय किया है कि वह प्रतिवर्ष इसी तिथि को यहां पर आएंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला आयोजन था, जिसमें लोगों को फोन करके बुलाया गया, इस पहले आयोजन में जो भी कमी रह गई है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी को समस्या न हो।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। स्व. अशोक सिंघल की जन्मजयंती पर कारसेवकपुरम में 27 सितंबर से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का समापन हो गया। शिविर में कुल 38 कृत्रिम हाथ, 116 कृत्रिम पैर, 37 कैलिपर, 60 कान की मशीन, 100 बैसाखी, 25 व्हील चेयर व 25 तिपहिया साइकिल वितरित की गई। पांच दिवसीय इस शिविर में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली,  अमेठी, श्रावस्ती, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर व अयोध्या जनपद के लाभार्थी लाभान्वित हुये। शिविर के समापन अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को।संबोधित करते हुये श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि अशोक सिंघल फाउंडेशन ट्रस्ट ने दिव्यांगों को उपकरण देकर उनके जीवन को सहज और सरल बनाने का काम किया, जिसमें जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हो सका। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल फाउंडेशन ने यह तय किया है कि वह प्रतिवर्ष इसी तिथि को यहां पर आएंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला आयोजन था, जिसमें लोगों को फोन करके बुलाया गया, इस पहले आयोजन में जो भी कमी रह गई है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी को समस्या न हो।

Leave a Comment