सगरासंुदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव शिवबोझ निवासी शशि शेखर तिवारी ने टाइनी शाखा संचालक पर खाते से रकम हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने पर एएसपी से शिकायत की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता शशि शेखर तिवारी का आरोप है कि गांव निवासी मनोज त्रिपाठी ने लक्ष्मणपुर चैराहा पर सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया लक्ष्मणपुर से सम्बद्ध टाइनी शाखा खोल रखा है। वह विगत 13 जनवरी 2021 को टाइनी शाखा में अपने खाते से पैस निकालने गया था। वहां पर संचालक ने डिवाइस पर अंगूठा रखवाया। इसके बाद कहा कि सर्वर फेल हो गया है तथा आज रकम नहीं निकल पाएगी। इसके बाद 24 मई 2021 को पुनः टाइनी शाखा में खाते से पैसा निकालने गए। वहां पर संचालक ने पुनः डिवाइस पर अंगूठा रखवाया। इसके थोड़ी देर बाद बताया कि सर्वर आज भी फेल है तथा रकम नहीं निकल सकेगी। इसके बाद सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया शाखा लक्ष्मणपुर पहुंचे। वहां पर ज्ञात हुआ कि खाते से दस हजार रूपया निकल चुका है। इसके लिए शाखा प्रबंधक से फौरन शिकायत किया। उसके बाद कई माह बीतने के बावजूद खाते में रकम वापस नहीं आया। ऐसे में पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें