V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रभु रामलला का दर्शन करना मेरा सौभाग्य-तेजस्वी सूर्या

कर्नाटक के हर एक न्यूज़पेपर में योगी जी के काम का जिक्र: तेजस्वी
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपने संबोधन में कहा मैं बजरंगबली हनुमान जी की धरती कर्नाटक से आता हूं आज मुझे प्रभु श्री राम की धरती पर सेवा का सौभाग्य मिला है।  जैसे त्रेता में हनुमान जी आए थे श्री राम जी का कार्य करने के लिए वैसे आज हनुमान जी की धरती से राम जी की धरती पर सेवा का अवसर मिला है। बचपन में सभी युवाओं का सपना होता है कि वह श्री राम की सेवा करें बचपन में मेरी आशा थी कि मैं अयोध्या दर्शन करो और वह सपना मेरा पूरा हुआ। हमारे घर में हर रोज पूजा करते समय यह संकल्प लिया जाता है अयोध्या मथुरा काशी का संकल्प लिया जाता है अयोध्या सभी हिंदुओं की मोक्ष दायिनी नगरी है कर्नाटक का यूपी से अपना नाता है मेरे संसदीय क्षेत्र में बहुत सारे यूपी के युवा काम करते हैं मैं यूपी के युवाओं का भी सांसद हूं मुझे जो सम्मान मिला वह सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। 2013/2014 में मैं मोदी जी के इलेक्शन में गांव-गांव जाकर पोस्टर वॉल पेंटिंग और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया करता था। तब मेरे कॉलेज के दोस्त मुझसे कहते थे कि यह तुम क्या कर रहे हो आज उन सब को मेरा वक्त दिखा रहा है जवाब दे रहा है और मुझे भी जवाब मिल गया है कि मैंने क्या किया है।अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने का संकल्प मोदी जी ने पूरा किया देश और धर्म का पालन सिर्फ बीजेपी युवा मोर्चा कर सकती है हम सब सामान्य परिवार से आते हैं समाजवादी पार्टी में मुलायम जी के परिवार के बिना कोई मुख्यमंत्री बन सकता है क्या यह पार्टी नहीं एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है आप सब की ऊर्जा और ताकत देख कर यह दिख रहा है कि हाथी चलते चलते थक गया है और साइकिल पंचर हो गई है लेकिन कमल खिला ही रह गया है योगी जी की सरकार से पहले यूपी का कानून व्यवस्था कैसा था समाजवादी पार्टी की सरकार में सब भर्तियों के रेट सुनिश्चित हैं भीषण घोटाला यूपी में चल रहा था भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कर्नाटक के हर एक न्यूज़पेपर में योगी जी के काम का जिक्र होता है। आज मुख्तार अंसारी हो आजम खान हो सब अंदर हैं यूपी में आज एक्सप्रेसवे बन रहा है विकास हो रहा है। अफगानिस्तान में क्या चल रहा है जो लोग उनके ही धर्म को फॉलो कर रहे हैं उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है अगर ऐसा यहां हो तो क्या करेंगे हिंदू हिंदुओं को ताकतवर होना है देश भर की अधर्मी शक्तियां एक हो रही हैं जैसे महाभारत में अर्जुन को हराने के लिए सब एक हुए थे वैसे मोदी,योगी और बीजेपी के विरुद्ध सभी आसुरी शक्तियां एक हो रही हैं कन्हैया कुमार भी कांग्रेस में शामिल होकर मोदी के खिलाफ जहर उगल रहा है । “जब जब होई धरम की हानि, बारहि असुर अधम अभिमानी”
साथियों अधर्मियों का नाश कभी ईश्वर करते हैं कभी भगवान करते हैं तो कभी वह हमसे करवाते हैं। हमें मजबूत होना होगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment