प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय संजय सिंह और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिक्षा का उच्चतम मापदंड आज की प्राथमिक अनिवार्यता है और उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा का बजट 25% होगा। देश और प्रदेश के विकास के लिए शैक्षिक उन्नति को बच्चों का मौलिक अधिकार मानते हुए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली सरकार के तर्ज पर शिक्षा के उन्नयन का निर्णायक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षामित्रों सहित शिक्षा से जुड़े तमाम लोगों तथा अधिकारियों के वेतन, भत्ते, व्यवस्था, सुसंचालन आज की सर्वोच्च राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के निचले तबके तक बच्चों की प्रतिभा उन्नयन हेतु तदनुसार उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्री सिसोदिया ने महिलाओं के संबंध में उनके सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय आदि की सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना आधी आबादी का मौलिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के जन सुविधाओं का अभाव न केवल उनकी बड़ी समस्या है बल्कि यह एक ऐसी अवस्था है जहां पर वे अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठाती । दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया प्रयागराज स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दस टंडन मंडपम में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित ‘यूपी की शिक्षा की बात – मनीष सिसोदिया के साथ’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और सामान्य जनता से खचाखच भरे सभागार में शिक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की नीति और उसकी परियोजना को प्रस्तुत करते हुए कहा 75 साल हो गए भारत को आजाद हुए। एक ऐसा देश जो कभी विश्व गुरु कहा जाता था, सोने की चिड़िया कहा जाता था, एक ऐसा देश जिसने दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी बनाई, एक ऐसा देश जिसकी गोद में तमाम शानदार प्राकृतिक संसाधन पड़ें हैं, वह देश तब से आज तक विकासशील देश ही है और और आज तक भारत विकसित देश क्यों नहीं बना, हमें और आपको इस बारे में सोचने की जरूरत है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा आज के कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया जी आपके जिंदगी से जुड़े हुए उस मसले पर बात करने के लिए आए हैं, शिक्षा की बात करने आए हैं जिस शिक्षा से आप का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का जीवन और जिंदगी सुधरने की कहानी बनती है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अलताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महासचिव नितीन पटेल, महानगर महासचिव सर्वेश यादव, सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, इमरान पामेला, मोहम्मद कादिर, सुष्मिता राघव, यूथ जिला अध्यक्ष विशाल यादव,अमित यादव, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र, प्रदेश सचिव विकाश पटेल, आदर्श कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव सुल्ताना हनीफ, महिला प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा, महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

हमारी सरकार बनते ही प्रदेश का बजट 25 परसेंट शिक्षा के लिए होगा: मनीष सिसोदिया
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय संजय सिंह और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिक्षा का उच्चतम मापदंड आज की प्राथमिक अनिवार्यता है और उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा का बजट 25% होगा। देश और प्रदेश के विकास के लिए शैक्षिक उन्नति को बच्चों का मौलिक अधिकार मानते हुए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली सरकार के तर्ज पर शिक्षा के उन्नयन का निर्णायक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षामित्रों सहित शिक्षा से जुड़े तमाम लोगों तथा अधिकारियों के वेतन, भत्ते, व्यवस्था, सुसंचालन आज की सर्वोच्च राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के निचले तबके तक बच्चों की प्रतिभा उन्नयन हेतु तदनुसार उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्री सिसोदिया ने महिलाओं के संबंध में उनके सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय आदि की सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना आधी आबादी का मौलिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के जन सुविधाओं का अभाव न केवल उनकी बड़ी समस्या है बल्कि यह एक ऐसी अवस्था है जहां पर वे अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठाती । दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया प्रयागराज स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दस टंडन मंडपम में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित ‘यूपी की शिक्षा की बात – मनीष सिसोदिया के साथ’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और सामान्य जनता से खचाखच भरे सभागार में शिक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की नीति और उसकी परियोजना को प्रस्तुत करते हुए कहा 75 साल हो गए भारत को आजाद हुए। एक ऐसा देश जो कभी विश्व गुरु कहा जाता था, सोने की चिड़िया कहा जाता था, एक ऐसा देश जिसने दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी बनाई, एक ऐसा देश जिसकी गोद में तमाम शानदार प्राकृतिक संसाधन पड़ें हैं, वह देश तब से आज तक विकासशील देश ही है और और आज तक भारत विकसित देश क्यों नहीं बना, हमें और आपको इस बारे में सोचने की जरूरत है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा आज के कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया जी आपके जिंदगी से जुड़े हुए उस मसले पर बात करने के लिए आए हैं, शिक्षा की बात करने आए हैं जिस शिक्षा से आप का ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का जीवन और जिंदगी सुधरने की कहानी बनती है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अलताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला महासचिव नितीन पटेल, महानगर महासचिव सर्वेश यादव, सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, इमरान पामेला, मोहम्मद कादिर, सुष्मिता राघव, यूथ जिला अध्यक्ष विशाल यादव,अमित यादव, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र, प्रदेश सचिव विकाश पटेल, आदर्श कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव सुल्ताना हनीफ, महिला प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा, महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें