V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी जख्मी

जिला मुख्यालय से घर जाते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरमऊ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अमहरा गोलाही निवासी कमलेश कुमार 34 पुत्र रामानन्द बुधवार को अपरान्ह अपनी पत्नी संगीता देवी 32 एवं पुत्र प्रियांशू 4 को बाइक पर बैठकर कपड़ा खरीदने जिला मुख्यालय गया था। वहां पर कपड़ा खरीदने के बाद देर शाम तीनो पुनः बाइक पर बैठकर घर जाने लगे। जब वे लोग वीरमऊ गांव के पास पहंुचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैªक्टर से टक्कर हो गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। उसी समय ट्राली का चक्का कमलेश एवं उसके बेटे प्रियांशू पर चढ़ गया। इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संगीता को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज भेजा गया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पिता एवं पुत्र के शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना में पिता पुत्र की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जिला मुख्यालय से घर जाते समय हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरमऊ के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अमहरा गोलाही निवासी कमलेश कुमार 34 पुत्र रामानन्द बुधवार को अपरान्ह अपनी पत्नी संगीता देवी 32 एवं पुत्र प्रियांशू 4 को बाइक पर बैठकर कपड़ा खरीदने जिला मुख्यालय गया था। वहां पर कपड़ा खरीदने के बाद देर शाम तीनो पुनः बाइक पर बैठकर घर जाने लगे। जब वे लोग वीरमऊ गांव के पास पहंुचे तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैªक्टर से टक्कर हो गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। उसी समय ट्राली का चक्का कमलेश एवं उसके बेटे प्रियांशू पर चढ़ गया। इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। संगीता को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज भेजा गया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पिता एवं पुत्र के शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना में पिता पुत्र की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment