भाजपा व बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए युवाओं का स्वागत
अयोध्या। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भारी संख्या में युवाओं ने सपा का दामन थामा। बुधवार को एक स्थनीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद की अगवाई में चौरसिया समाज के युवा जो अबतक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहें थे वह उनकी नीतियों से नाखुश होकर सपा में शामिल हो गये। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व प्रभारी बसपा कोऑर्डिनेटर व प्ररेश महामंत्री चौरसिया समाज राकेश चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता महेंद्र चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा हृदय राम चौरसिया, भाजपा नेता व्यापार मंडल महामंत्री व जिला अध्यक्ष चौरसिया समाज रमेश चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री भाजपा लाल चंद्र चौरसिया, पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष चौरसिया समाज धनंजय चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष चौरसिया समाज व सदस्य भाजपा सुनील चौरसिया, जिला महामंत्री निर्मल चौरसिया, युवा बसपा नेता अरुण चौरसिया, बसपा नेता श्याम बहादुर चौरसिया, युवा भाजपा नेता राम सूरत चौरसिया, संदीप चौरसिया, बसपा नेता पवन चौरसिया, सुरेश चौरसिया, विकास चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया आदि लोगों ने सपा की सदस्यता लेकर पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी पताका फहराने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव, यदुनाथ यादव, शशांक शुक्ला भी शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































