V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांधी जयंती पर आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2021 को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक समस्त कार्यालय एवं परिसर में श्रमदान एवं सफाई का कार्य कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रातः 7 बजे से 7ः30 बजे तक नगर निगम में स्थित पार्को में महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। तद्पश्चात शासन द्वारा निर्धारित समय पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद प्रातः 8ः05 से 8ः30 बजे तक गांधी जी चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के साथ गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला जायेगा। तद्पश्चात नगर निगम में प्रातः 9 बजे से 11ः30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये करेंगे। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ चरखों की 5 व्यक्तियों द्वारा कताई कार्यक्रम है। सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान किया जायेगा, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी, गांधी पार्क पुराने एसएसपी आफिस के सामने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लगायी जायेगी। इसके साथ ही अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल के तहत 9 बजे से 3 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निबन्ध चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक तथा स्वच्छता का महत्व के विषय पर चित्रकला निबन्ध प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 तक आयोजित की जायेगी एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डाभासेमर स्टेडियम में किया जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2021 को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक समस्त कार्यालय एवं परिसर में श्रमदान एवं सफाई का कार्य कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रातः 7 बजे से 7ः30 बजे तक नगर निगम में स्थित पार्को में महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। तद्पश्चात शासन द्वारा निर्धारित समय पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद प्रातः 8ः05 से 8ः30 बजे तक गांधी जी चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के साथ गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला जायेगा। तद्पश्चात नगर निगम में प्रातः 9 बजे से 11ः30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये करेंगे। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ चरखों की 5 व्यक्तियों द्वारा कताई कार्यक्रम है। सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान किया जायेगा, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी, गांधी पार्क पुराने एसएसपी आफिस के सामने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लगायी जायेगी। इसके साथ ही अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल के तहत 9 बजे से 3 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निबन्ध चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक तथा स्वच्छता का महत्व के विषय पर चित्रकला निबन्ध प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 तक आयोजित की जायेगी एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डाभासेमर स्टेडियम में किया जायेगा।

Leave a Comment