V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत, अधेड़ जख्मी

मानधाता (नि.सं.) बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मृतक के परिवार का एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरगीपुर निवासी रामसजीवन शर्मा 60 पुत्र रामअचल शर्मा के बहन की शादी अंतू इलाके में हुई है। बहन के बेटे की मौत हो गई थी। ऐसे में रामसजीवन शर्मा आज सुबह परिवार के ही अमृतलाल 40 के साथ बाइक पर बैठकर बहन के घर अंतू जा रहे थे। उसी समय नगर कोतवाली के अंतर्गत रामपुर के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे दोनो जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां पर रामसजीवन की हालत अधिक गंभीर देख चिकित्सको ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही रामसजीवन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। ग्रामीणो के कहने पर शव को जिला मेडिकल कालेज ले गए तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.) बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मृतक के परिवार का एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरगीपुर निवासी रामसजीवन शर्मा 60 पुत्र रामअचल शर्मा के बहन की शादी अंतू इलाके में हुई है। बहन के बेटे की मौत हो गई थी। ऐसे में रामसजीवन शर्मा आज सुबह परिवार के ही अमृतलाल 40 के साथ बाइक पर बैठकर बहन के घर अंतू जा रहे थे। उसी समय नगर कोतवाली के अंतर्गत रामपुर के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे दोनो जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां पर रामसजीवन की हालत अधिक गंभीर देख चिकित्सको ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही रामसजीवन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। ग्रामीणो के कहने पर शव को जिला मेडिकल कालेज ले गए तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment