प्रयागराज। यूपी कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे के खिलाफ पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा गया। सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने योगी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक स्वर में कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे अविलम्ब वापस किये जायें। प्रतापगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के विवाद का शोर यूपी के कोने कोने तक पहुंच गया है। प्रतापगढ़ में किसान कल्याण मेले में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी और उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ कथित मारपीट का मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर सरकार से दो दो हाँथ करने की तैयारी में हैं। मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता और पुलिस की तहरीर पर प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र समेत 77 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। जिसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने कहा कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत से विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजे गये पत्र में प्रमोद तिवारी और विधायक मोना पर दर्ज एफआईआर रद करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों में वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, विजय मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाशमी, अशोक सिंह, अल्पना निषाद, रंजन प्रजापति, मंजू संत, खुशनवेदा फारूकी, संजय तिवारी, विनय दुबे, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, देवेंद्र लारा,आर के गौतम, सुधीर दीक्षित, तस्लीम उद्दीन, आशीष पाण्डेय, अनिल कुशवाहा, डॉ दिनेश सोनी, बृजेश सिंह, सुनील पटेल, अनिल पाण्डेय, निशांत रस्तोगी, अरशद अली, रितेश राणा, मो०असलम, मीरा देवी, विवेक पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, कंचन देवी, अंजुम नाज, राजेश राकेश, सिब्बतैन बब्लू, राजकुमार शुक्ल, प्रदीप नारायण, किशोर वार्ष्णेय, बब्लू खान, अतुल तिवारी, महेश त्रिपाठी, शकील अहमद, इरशाद उल्ला समेत आदि लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

एफआईआर से भड़के कांग्रेसियों का “हल्ला बोल”
प्रयागराज। यूपी कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा (मोना) के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमे के खिलाफ पार्टी का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा गया। सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियो ने योगी सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक स्वर में कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे अविलम्ब वापस किये जायें। प्रतापगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के विवाद का शोर यूपी के कोने कोने तक पहुंच गया है। प्रतापगढ़ में किसान कल्याण मेले में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी और उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ कथित मारपीट का मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर सरकार से दो दो हाँथ करने की तैयारी में हैं। मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता और पुलिस की तहरीर पर प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र समेत 77 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। जिसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने कहा कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत से विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजे गये पत्र में प्रमोद तिवारी और विधायक मोना पर दर्ज एफआईआर रद करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों में वसीम अंसारी, सुधाकर तिवारी, विजय मिश्रा, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाशमी, अशोक सिंह, अल्पना निषाद, रंजन प्रजापति, मंजू संत, खुशनवेदा फारूकी, संजय तिवारी, विनय दुबे, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, देवेंद्र लारा,आर के गौतम, सुधीर दीक्षित, तस्लीम उद्दीन, आशीष पाण्डेय, अनिल कुशवाहा, डॉ दिनेश सोनी, बृजेश सिंह, सुनील पटेल, अनिल पाण्डेय, निशांत रस्तोगी, अरशद अली, रितेश राणा, मो०असलम, मीरा देवी, विवेक पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, कंचन देवी, अंजुम नाज, राजेश राकेश, सिब्बतैन बब्लू, राजकुमार शुक्ल, प्रदीप नारायण, किशोर वार्ष्णेय, बब्लू खान, अतुल तिवारी, महेश त्रिपाठी, शकील अहमद, इरशाद उल्ला समेत आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें