अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनके उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।उन्होने बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लगाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। यहां बेहतर सड़क व रेल मार्ग की सुविधा श्रद्धालुओं को देने के साथ एयरपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश से पयर्टक भी अयोध्या आये। पयर्टन की सम्भावनाओं का विकास होने से अयोध्या व उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि व आर्थिक उन्नति आयेगी। उन्होने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गयी। कोविड काल में कोई भूखा न सोये इसके लिए सरकार ने निःशुल्क राशन का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कोविड प्रबन्धन की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है। यूपी में अपराधमुक्त व भयमुक्त परिवेश बनाया गया। जिससे निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, महानगर महामंत्री नन्द कमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, योगेश मिश्रा, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित : सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनके उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।उन्होने बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लगाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। यहां बेहतर सड़क व रेल मार्ग की सुविधा श्रद्धालुओं को देने के साथ एयरपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश से पयर्टक भी अयोध्या आये। पयर्टन की सम्भावनाओं का विकास होने से अयोध्या व उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि व आर्थिक उन्नति आयेगी। उन्होने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गयी। कोविड काल में कोई भूखा न सोये इसके लिए सरकार ने निःशुल्क राशन का वितरण किया। प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कोविड प्रबन्धन की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है। यूपी में अपराधमुक्त व भयमुक्त परिवेश बनाया गया। जिससे निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, महानगर महामंत्री नन्द कमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, योगेश मिश्रा, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें