अयोध्या । मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने आज आयुक्त कक्ष में श्रीराम जन्मभूमि के आस-पास प्रस्तावित निर्माणाधीन विकास कार्यो के साथ अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागो के अधिकारियो के साथ-साथ कार्यदायी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या ने प्रतिभाग किया। मण्डलायुक्त ने बताया कि विगत दिवस मुख्य सचिव द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के साथ-साथ आस-पास के कार्यो की समीक्षा की गई जिसमें उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये तथा जो निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है उनके लोकापर्ण के लिए रिर्पोट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के आसपास के सड़क निर्माण मरम्मत, पेयजल व सीवरेज संबंधी कार्य, मार्गो का सौन्दर्यीकरण, घाटो की मरम्मत आदि अनेक कार्य चलाये जा रहे है जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम, जल निगम, सिचाई विभाग, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग आदि के महत्वपूर्ण कार्य है। इन कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के साथ ही अन्य जो अयोध्या जनपद के कार्य है उस पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाये।मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या के विकास कार्यो की दो रिपोर्ट तैयार की जाय पहली जनपद अयोध्या की जिसमें लगभग 150 छोटी बड़ी परियोजनाएं शमिल है तथा दूसरी श्रीराम जन्मभूमि के आसपास जिसमें लगभग 75 परियोजनाएं सम्मिलित है ताकि उनकी अलग-अलग समीक्षा की जा सकें। जिसमें अयोध्या के विकास तथा पंचकोसी मार्ग, चैदह कोसी मार्ग एवं चैरासी कोसी मार्ग प्रमुख है। जिसमें केन्द्र के स्वदेश दर्शन योजना, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, नगर निगम, जल निगम, विद्युत निगम, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि की परियोजनाएं है। उसकी अलग से समीक्षा की जाय। इसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के कार्यो में प्रमुख है तथा उनके द्वारा इसकी नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट सम्बंधित कार्यदायी संस्था नामित संस्था से तैयार कराते हुये जिलाधिकारी अयोध्या के स्तर से परार्मश कराते हुये कल तक प्रस्तुत करने को कहा। इसकी समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा की जानी है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो के साथ अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा
अयोध्या । मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने आज आयुक्त कक्ष में श्रीराम जन्मभूमि के आस-पास प्रस्तावित निर्माणाधीन विकास कार्यो के साथ अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागो के अधिकारियो के साथ-साथ कार्यदायी संस्थाओ के प्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या ने प्रतिभाग किया। मण्डलायुक्त ने बताया कि विगत दिवस मुख्य सचिव द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के साथ-साथ आस-पास के कार्यो की समीक्षा की गई जिसमें उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये तथा जो निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है उनके लोकापर्ण के लिए रिर्पोट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि के आसपास के सड़क निर्माण मरम्मत, पेयजल व सीवरेज संबंधी कार्य, मार्गो का सौन्दर्यीकरण, घाटो की मरम्मत आदि अनेक कार्य चलाये जा रहे है जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम, जल निगम, सिचाई विभाग, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग आदि के महत्वपूर्ण कार्य है। इन कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के साथ ही अन्य जो अयोध्या जनपद के कार्य है उस पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाये।मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या के विकास कार्यो की दो रिपोर्ट तैयार की जाय पहली जनपद अयोध्या की जिसमें लगभग 150 छोटी बड़ी परियोजनाएं शमिल है तथा दूसरी श्रीराम जन्मभूमि के आसपास जिसमें लगभग 75 परियोजनाएं सम्मिलित है ताकि उनकी अलग-अलग समीक्षा की जा सकें। जिसमें अयोध्या के विकास तथा पंचकोसी मार्ग, चैदह कोसी मार्ग एवं चैरासी कोसी मार्ग प्रमुख है। जिसमें केन्द्र के स्वदेश दर्शन योजना, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, नगर निगम, जल निगम, विद्युत निगम, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि की परियोजनाएं है। उसकी अलग से समीक्षा की जाय। इसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकता के कार्यो में प्रमुख है तथा उनके द्वारा इसकी नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट सम्बंधित कार्यदायी संस्था नामित संस्था से तैयार कराते हुये जिलाधिकारी अयोध्या के स्तर से परार्मश कराते हुये कल तक प्रस्तुत करने को कहा। इसकी समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा की जानी है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें