लालगंज, प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली गेट के ठीक सामने हाइवे किनारे स्थित जलपान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान व नकदी पर हाथ फेर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचा पीड़ित दुकान की भटठी व कमरे का ताला टूटा देख अवाक रह गया। घटना को लेकर पीडित ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के मनीपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद तिवारी ने वर्षो से हाइवे किनारे कोतवाली के ठीक सामने अपनी जलपान की दुकान खोल रखी है। कोतवाली के ठीक सामने होने के चलते सुबह सुबह ही पुलिसकर्मी भी चाय नाश्ते के लिए दुकान पर पहुंच जाते है। पीडित के अनुसार शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के लिए उनका पुत्र सुनील तिवारी अपने भाई प्रदीप तिवारी के साथ पहुंचा तो भटठी व कमरे का ताता टूटा देख अवाक रह गया। अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान पर बनी भटठी को तोडकर उसमे लगी लोहे की सींक को निकाला गया और फिर उसी सींक से दुकान के कमरे का ताला तोड़ा दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान के कमरे मे रखे खोवा, कोल्डड्रिंक्स, पीने का पानी की बोतलें, समेत करीब तीन हजार रूपये का सामान एवं पांच सौ की नकदी उठा ले गये। पीडित सुनील तिवारी ने घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इधर कोतवाली के ठीक सामने चोरी की घटना को लेकर नगर के लोगों मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब कोतवाली के ठीक सामने व सीओ कार्यालय के बगल स्थित दुकान तक सुरक्षित नही है तो ऐसे मे हम लोगों की सुरक्षा ऊपरवाले के ही हाथ मे है। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि दुकान मे चोरी की घटना की तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली के सामने स्थित दुकान मे की चोरी, दहशत
लालगंज, प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली गेट के ठीक सामने हाइवे किनारे स्थित जलपान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान व नकदी पर हाथ फेर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचा पीड़ित दुकान की भटठी व कमरे का ताला टूटा देख अवाक रह गया। घटना को लेकर पीडित ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के मनीपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद तिवारी ने वर्षो से हाइवे किनारे कोतवाली के ठीक सामने अपनी जलपान की दुकान खोल रखी है। कोतवाली के ठीक सामने होने के चलते सुबह सुबह ही पुलिसकर्मी भी चाय नाश्ते के लिए दुकान पर पहुंच जाते है। पीडित के अनुसार शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के लिए उनका पुत्र सुनील तिवारी अपने भाई प्रदीप तिवारी के साथ पहुंचा तो भटठी व कमरे का ताता टूटा देख अवाक रह गया। अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान पर बनी भटठी को तोडकर उसमे लगी लोहे की सींक को निकाला गया और फिर उसी सींक से दुकान के कमरे का ताला तोड़ा दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान के कमरे मे रखे खोवा, कोल्डड्रिंक्स, पीने का पानी की बोतलें, समेत करीब तीन हजार रूपये का सामान एवं पांच सौ की नकदी उठा ले गये। पीडित सुनील तिवारी ने घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इधर कोतवाली के ठीक सामने चोरी की घटना को लेकर नगर के लोगों मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब कोतवाली के ठीक सामने व सीओ कार्यालय के बगल स्थित दुकान तक सुरक्षित नही है तो ऐसे मे हम लोगों की सुरक्षा ऊपरवाले के ही हाथ मे है। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि दुकान मे चोरी की घटना की तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें