कोरांव प्रयागराज। बिजली विभाग की तानाशाही रवैया एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील कोरांव के बड़ोखर देवघाट फीडर पर किसानों का एक धरना प्रदर्शन किया गया और अधिशाषी अभियंता यमुनापार के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष रामराज सिंह ने अपने नेतृत्व में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या, अनियमित रुप से बिजली कटौती, जर्जर तार एवं खंभों को जल्द बदलवाने, किसानों के ट्यूबेल में लगे मीटर को हटाना, कम क्षमता के ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने एवं लगाए गए मीटरों में अनियमितता जैसे विभिन्न समस्याओं को लेकर जेई को ज्ञापन सौंपने का काम किया गया। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बिजली विभाग को आगाह करते हुए कहा कि अगर इन विभिन्न मुद्दों का जल्द से जल्द निवारण नहीं किया गया तो वह जार्ज टाउन प्रयागराज में अधिक्षण अभियंता के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इन दिनों बिजली विभाग के अधिकारियों की स्थति ऐसी है जैसे बिना महावत के हाथी जिनके ऊपर किसी का कोई वश नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दिया कि वह जल्द ही सुधरने का काम करें अन्यथा भारती किसान यूनियन बहुत अच्छे से सुधारना जानता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें