V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

01 अदद ट्रक सहित 15 राशि गोवंश पशु बरामद

प्रतापगढ़ । जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा सगरा सुन्दरपुर में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रायबरेली की तरफ से आ रहे गोवंश लदे एक ट्रक नम्बर यूपी 62 टी 9589 को रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक ट्रक को काफी तेजी से चलाते हुए भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया जाने लगा व आगे चेकिंग में लगे पुलिस बल को इस संबंध में सूचना दी गई। उक्त ट्रक लीलापुर चौकी बैरियर के पास पहुंचने से 200 मीटर पहले ही रूक गया जिससे कुछ व्यक्ति कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा मौके से 01 अदद ट्रक नम्बर यूपी 62 टी 9589  व उस पर लदे 15 राशि गोवंश बरामद किये गये। सभी गोवंश रस्सी से बुरी तरह से बंधे एक के ऊपर एक लदे हुए थे। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 621/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से फऱार अभियुक्तों के चिह्निकरण/गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा सगरा सुन्दरपुर में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रायबरेली की तरफ से आ रहे गोवंश लदे एक ट्रक नम्बर यूपी 62 टी 9589 को रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक ट्रक को काफी तेजी से चलाते हुए भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया जाने लगा व आगे चेकिंग में लगे पुलिस बल को इस संबंध में सूचना दी गई। उक्त ट्रक लीलापुर चौकी बैरियर के पास पहुंचने से 200 मीटर पहले ही रूक गया जिससे कुछ व्यक्ति कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा मौके से 01 अदद ट्रक नम्बर यूपी 62 टी 9589  व उस पर लदे 15 राशि गोवंश बरामद किये गये। सभी गोवंश रस्सी से बुरी तरह से बंधे एक के ऊपर एक लदे हुए थे। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 621/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से फऱार अभियुक्तों के चिह्निकरण/गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment