🔔 यह भी पढ़ें...
जीवन सुरक्षित रखने को यातायात नियमो का पालन जरूरी-रवीन्द्र त्रिपाठी
कौशाम्बी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से “द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह” शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मंझनपुर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में 10% कमी लाए जाने हेतु यातायात के नियमों के अनुपालन एवं सड़क पर अनुशासित और सजग होकर वाहनों के संचालन हेतु बस, टैक्सी-टेंपो यूनियन के सदस्यों, चालको, संचालकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक द्वारा सामूहिक रूप से यातायात के नियमों के पालन हेतु उपस्थित जन मानस को शपथ शपथ दिलाई गई तथा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता हेतु रवाना किया।गोष्ठी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन कर अपने अमूल्य जीवन को न केवल दुर्घटना से बचाएं बल्कि दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनके जीवन की भी रक्षा करें। इस दौरान एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, पीटीओ परिवहन महेंद्र पांडे, यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी, आर आई परिवहन कौशल सिंह सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































