V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल सदन वामा सारथी वाटिका का हुआ लोकार्पण

गोष्ठी का हुआ आयोजन
अयोध्या। वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा उ0प्र0 श्रीमती सोनिया गोयल  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन,जनपद अयोध्या में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल सदन वामा सारथी वाटिका का लोकार्पण व पुलिस परिवार के लिए सब्सिडियरी कैंटीन व थाना कोतवाली नगर और पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए महिला प्रसाधन कक्ष का उद्घाटन किया गया उसके बाद पुलिस लाइन सभागार में जनपद के संम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान समारोह व पुलिस परिवार कल्याण से संम्बन्धित विचार-विमर्श किया गया। अयोध्या में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गोयल  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों को खेलने कूदने व मनोरंजन के लिए बाल सदन वाटिका,पुलिस परिवार के लोगों को सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो सके इसके लिए सब्सिडियरी कैंटीन व महिला कर्मचारियों के लिए थाना कोतवाली नगर व पुलिस लाइन परिसर में महिला प्रसाधन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार के संम्बन्ध मे गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया। वामा सारथी की मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिया गोयल  को बुकें व वृक्ष भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा इस अवसर पर वामा सारथी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बहुत ही सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी गई। वामा सारथी पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य करती है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कैरियर गाइडेंस आदि बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक,अयोध्या परिक्षेत्र डा0  संजीव गुप्ता,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या  शैलेष कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण  शैलेन्द्र कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर  पलाश बंसल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
अयोध्या। वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा उ0प्र0 श्रीमती सोनिया गोयल  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन,जनपद अयोध्या में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल सदन वामा सारथी वाटिका का लोकार्पण व पुलिस परिवार के लिए सब्सिडियरी कैंटीन व थाना कोतवाली नगर और पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के लिए महिला प्रसाधन कक्ष का उद्घाटन किया गया उसके बाद पुलिस लाइन सभागार में जनपद के संम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान समारोह व पुलिस परिवार कल्याण से संम्बन्धित विचार-विमर्श किया गया। अयोध्या में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गोयल  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों को खेलने कूदने व मनोरंजन के लिए बाल सदन वाटिका,पुलिस परिवार के लोगों को सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो सके इसके लिए सब्सिडियरी कैंटीन व महिला कर्मचारियों के लिए थाना कोतवाली नगर व पुलिस लाइन परिसर में महिला प्रसाधन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार के संम्बन्ध मे गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया। वामा सारथी की मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिया गोयल  को बुकें व वृक्ष भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा इस अवसर पर वामा सारथी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बहुत ही सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी गई। वामा सारथी पुलिस परिवार के सदस्यों के कल्याण के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य करती है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, कैरियर गाइडेंस आदि बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक,अयोध्या परिक्षेत्र डा0  संजीव गुप्ता,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या  शैलेष कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण  शैलेन्द्र कुमार सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर  पलाश बंसल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Comment