एसडीएम से की शिकायत, करेंगे आंदोलन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ ने प्रधानाध्यापक चंदी गोविन्दपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की धमकी एवं उत्पीड़न में नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी रानीगंज को ज्ञापन सौपां है। कार्रवाई न होने पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। इस सम्बंध में संघ के ब्लाक शिवगढ़ के मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि एसडीएम रानीगंज को सौपे ज्ञापन में अवगत कराया है कि सफाई कर्मचारी हरिकेश बहादुर वर्मा ने अपने कार्यालय में पत्राचार के माध्यम से समस्या को अवगत कराया और समस्या आज भी यथावत है। प्रधानाध्यापक विजय शंकर वेणु लगभग 6 माह से नाॅद बनाकर बेचने का कार्य करता था। सफाई कर्मचारी के उपर दबाव बनाकर सांचा बनवाना, सीमेन्टेड नाॅद की तराई कराना, उसका कार्य बन चुका था। जिससे आहत होकर सफाई कर्मचारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि समस्त अधिकारियो को लिखित रूप में अवगत कराया परन्तु आज तक उपरोक्त बिन्दु पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे कर्मचारी को ड्यूटी करने में समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ, ब्लाक इकाई शिवगढ़ आपसे आग्रह करता है कि इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने की कृपा करे और एक सप्ताह के अंदर कृत कार्यवाही से संघ को भी अवगत कराये। अन्यथा की स्थिति में संघ विवश होकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष धीरज शर्मा एवं अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































