जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चमरूपुर पठान में कुछ लोगो ने किशोर को पीटकर नकदी छीन लिया। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। चमरूपुर पठान गांव निवासी मो. जलाल 15 पुत्र रियाज गुरूवार को बालीबाल मैच देखने के लिए बगल स्थित गांव बछुआ जगदीशपुर गया था। वहां से वापसी के समय गांव निवासी शाहरूख अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद पहले उसकी पिटाई की फिर उसके पास चूनी खरीदने के लिए जेब में रखा पन्द्रह सौ रूपए छीन लिया। इसके अलावा घटना की पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित मो. जलील ने घर पहुंचकर परिजनो को घटना से अवगत कराया। इसके बाद थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर घटना की छानबीन कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें