V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

प्रयागराज के शशांक हैदराबाद की टीम में चयनित

प्रयागराज। शहर के क्रिकेटर शशांक मेहरोत्रा का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीनू मांकड अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हैदराबाद की टीम में किया गया है। डीएसए क्रिकेट कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षक जावेद अहमद से दस वर्ष की आयु से ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज एवं उपयोगी बल्लेबाज शशांक ने कोच जावेद के कहने पर ही हैदराबाद के क्रिकेट स्कूल डोमलगुडा में अभ्यास शुरु किया, वहां स्पोर्टिंग इलेवन से खेलने के दौरान किये गये बेहतर प्रदर्शन पर हैदराबाद की अंडर-19 टीम में जगह मिल गई। हैदराबाद की टीम 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली वीनू मांकड एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्थानीय कालिंदीपुरम् निवासी एलआईसी कर्मी विशाल मेहरोत्रा के पुत्र शशांक के चयन पर वउत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता धनंजय सिंह, वित्तीय प्रबंधक रवि पटेल, विद्युत अभियंता प्रवीण यादव, रेलवे के खेल सचिव पुष्पा श्रीवास्तव, केंद्रीय चिकित्सालय के डॉ. परवेज, योगेंद्र पांडेय, प्रशांत खरे, रितेश जायसवाल, नितिन सिब्बल, राकेश मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। शहर के क्रिकेटर शशांक मेहरोत्रा का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीनू मांकड अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हैदराबाद की टीम में किया गया है। डीएसए क्रिकेट कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षक जावेद अहमद से दस वर्ष की आयु से ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज एवं उपयोगी बल्लेबाज शशांक ने कोच जावेद के कहने पर ही हैदराबाद के क्रिकेट स्कूल डोमलगुडा में अभ्यास शुरु किया, वहां स्पोर्टिंग इलेवन से खेलने के दौरान किये गये बेहतर प्रदर्शन पर हैदराबाद की अंडर-19 टीम में जगह मिल गई। हैदराबाद की टीम 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली वीनू मांकड एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्थानीय कालिंदीपुरम् निवासी एलआईसी कर्मी विशाल मेहरोत्रा के पुत्र शशांक के चयन पर वउत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता धनंजय सिंह, वित्तीय प्रबंधक रवि पटेल, विद्युत अभियंता प्रवीण यादव, रेलवे के खेल सचिव पुष्पा श्रीवास्तव, केंद्रीय चिकित्सालय के डॉ. परवेज, योगेंद्र पांडेय, प्रशांत खरे, रितेश जायसवाल, नितिन सिब्बल, राकेश मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment