प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल
अयोध्या। प्रेमिका की शादी कहीं और न हो इसी को लेकर उसके प्रेमी ने अपने दो साथियों के मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बीते 14 सितंबर को एक युवती की उसके ही प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुये रुदौली कोतवाली पुलिस ने युवती के प्रेमी मो. अनस उर्फ मोनू पुत्र जान मोहम्मद निवासी पूरे मलिक कस्बा रुदौली कोतवाली रुदौली सहित उसके दो उसके दो अन्य साथियों मोहम्मद हाफिज पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी ग्राम परसोली थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या व मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी मोहल्ला मीरापुर कस्बा रुधौली कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या को रौजागांव पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक अदद मोटरसाइकिल, मृतका का मोबाइल सहित अभी तो के चार अन्य मोबाइल भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे नंबर बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोहम्मद अनस था मृतका के साथ दो-तीन वर्षों से दोस्ती थी और इसी बीच मृतिका युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, मृतका का प्रेमी नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो इसी को लेकर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को कायस्थाना मोहल्ले में ले जाकर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































