करारी कौशाम्बी । काँग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने पार्टी के संदेशों को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है ।उक्त आशय की जानकारी और अल्पसंख्यक बिभाग के चेयरमैन तमजीद अहमद ने बृहस्पतिवार को दिया। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर अल्पसंख्यकों को लेकर 16 सूत्रीय सन्देश को लेकर जनता के बीच जाने का निश्चय किया है। कांग्रेस पार्टी के जिला चेयरमैन तमजीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों को लेकर वचनबद्ध है और 16 सूत्रीय मांगों के साथ मस्जिद और मदरसों में पहुंच कर उन वचनों को पहुचायेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको लेकर चलने वाली पार्टी है और अलसंख्यकों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस मौके पे मुख्य रूप से जिला अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर मकसूद कुरैशी, इरशाद अहमद, सरवर आलम कैसर अब्बास, नदीम अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































