प्रतापगढ़ । थाना अंतू क्षेत्र में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अन्तू के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर, मु0अ0सं0 122/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू पाल पुत्र उमाशंकर नि0 मटियारी दादूपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र अन्तू के सड़वा चण्डिका के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
प्रतापगढ़ ।जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उप निरिक्षक तिलक सिंह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 218/2021 धारा 363 भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप विश्वकर्मा पुत्र नन्हेलाल विश्वकर्मा निवासी चारोपुर थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर को थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के भनईपुर गांव के पास रोड पर से गिरफ्तार किया गया व अपहृता को बरामद किया गया।घटना के सम्बंध में बताया गया कि दिनांक 18.09.2021 को अभियुक्त संदीप विश्वकर्मा उपरोक्त द्वारा वादी की 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 218/2021 धारा 363 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































