अमेठी। नव विवाहिता अपने दुध मुहे बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।जिसमे मां सहित मासूम की मौत हो गई।सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पंच नामा करवा कर पी एम रिपोर्ट हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली के चंदापुर निवासी निशा (25) के माता-पिता पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे। मामा ने उसका विवाह मई 2019 में करमराज के साथ किया था। करमराज मुसाफिरखाना में एक शराब की दुकान के सामनें ठेला लगाकर परिवार की जीविका चला रहा था। उसे एक आठ मां का बेटा अयांश भी था। शुक्रवार को निशा पति करमराज के साथ मायके के लिए निकली फिर उसने पति से बहन के घर छोड़ने को कहा। पति उसे छोड़कर दुकान लौट आया। दोपहर में उसने बहन से कहा कि पति का फोन आया है़ और वो दवा के लिए जा रही है़। इसके बाद वो बहन के घर से निकली और घर नही पहुंची शाम होते पति को पता चला तो उसने ढूंढ़ना शुरु किया लेकिन कोई पता नही चला।
आज सुबह पत्नी और बच्चे का शव अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सेपियन स्कूल के मोड़ पर रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को सूचित किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































