प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में कई दिने से हो रही भारी बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे कई क्षेत्रो में अभी भी आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ता परेशानी का सामना कर रहे है। बताते चले कि भारी बारिश के कारण जिले में कही विद्युत पोल तो कही तार टूट गया है। वही कुछ स्थानो पर ट्रान्सफार्मर भी फुंक गया है। विद्युत उपकेन्द्र भुपियामऊ समेत रानीगंज, चिलबिला, गड़वारा, पट्टी, कुण्डा समेत पूरा जनपद विद्युत का संकट झेल रहा है। विभागीय अधिकारियो की लापरवाही के कारण उपभोक्ता परेशान है। उधर सरकार बिजली का लम्बा बिल वसूलने में व्यस्त है। जनता की परेशानी से कुछ लेना देना नहीं है। उधर विभाग के आला अधिकारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर होने का दावा कर रहे है। जबकि धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा हैं उपभोक्ता बिजली के अधिक बिल का भुगतान करने के बावजूद परेशानी झेल रहे है। बरसात के कारण पूरे जनपद में दर्जनो ट्रान्सफार्मर जल गए है। विद्युत पोल व तार टूटकर गिर गए है। उधर विद्युत विभाग की लापरवाही दंश उपभोक्ता झेलने के लिए मजबूर है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें