V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजा जख्मी

पुलिस ने अज्ञात चालक पर दर्ज किया मुकदमा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ननौती परानीपुर मोड़ पर पिकप की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पिकप को कब्जे में ले लिया तथा अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनपद अमेठी के पूरे हाजी पिनेरा तेदुआ फुर्सतगंज निवासी सचिन पुत्र ओम प्रकाश कोरी आज सुबह अपने भतीजे अनुज कोरी को बाइक पर बैठाकर अपने चाचा के यहां गांव मोती का पुरवा ककवा जा रहा था। उसी समय ननौती परानीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकप से टक्कर हे गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पिकप चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया। साथ ही पिकप को अपने कब्जे में ले लिया। उधर सीएचसी में डाक्टरो ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज की हालत गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए रायबरेली ले गए है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस ने अज्ञात चालक पर दर्ज किया मुकदमा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ननौती परानीपुर मोड़ पर पिकप की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पिकप को कब्जे में ले लिया तथा अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनपद अमेठी के पूरे हाजी पिनेरा तेदुआ फुर्सतगंज निवासी सचिन पुत्र ओम प्रकाश कोरी आज सुबह अपने भतीजे अनुज कोरी को बाइक पर बैठाकर अपने चाचा के यहां गांव मोती का पुरवा ककवा जा रहा था। उसी समय ननौती परानीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकप से टक्कर हे गई। इससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पिकप चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया। साथ ही पिकप को अपने कब्जे में ले लिया। उधर सीएचसी में डाक्टरो ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज की हालत गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए रायबरेली ले गए है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment