V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधानसभा टिकट की होड़ मे नेताओं ने झोंकी ताकत

सपा के जनसंदेश यात्रा में समर्थकों के साथ निकले  नेता

प्रतापगढ़। विधानसभा टिकट की होड़ में सपा नेताओं ने जन संदेश यात्रा में आ रहे मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को नगर के प्लाजा पैलेस में होने वाले जनसंदेश यात्रा के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज के लिए हर तरफ से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने  भीड़ के साथ पहुंचकर स्वागत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। विश्वनाथगंज विधानसभा की सीमा में जैसे ही इंद्रजीत सरोज का काफिला  जिले की सीमा में प्रवेश किया वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथगंज संजय पाण्डेय अपने हजारों समर्थकों के साथ सैकड़ों मोटरसाइकिल एवम कई दर्जन कारों के काफिले के साथ उनकी अगवानी की तथा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इंद्रजीत सरोज के काफिले का विश्वनाथ गंज में कई जगह पर युवाओं ने  स्वागत किया। इसी तरह पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा भी रानीगंज विधानसभा से अपने काफिले के साथ प्लाजा पैलेस पहुंचकर जनसंदेश यात्रा में इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया। सपा नेता समाजसेवी अश्वनी सोनी ने सदर विधानसभा की ओर से अपनी टीम लेकर इंद्रजीत के काफिले की अगवानी की। इसी तरह कई नए चेहरे जो विधानसभा टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं अपनी ताकत दिखाने की होड़ में जोर आजमाइश करते दिखाई दिए। टिकट की चाहत रखने वाला हर कोई नेता इंद्रजीत सरोज को अपने संख्या बल दिखाने को बेताब दिखा। सपा नेता इंद्रजीत सरोज के सामने अपने को हीरो साबित करने के लिए नेताओं ने जूनियर और सीनियर नेता होने की हदें तोड़ दी। नेता जी के पास पहुंचने के लिए एक दूसरे से खूब धक्का मुक्की भी हुई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सपा के जनसंदेश यात्रा में समर्थकों के साथ निकले  नेता

प्रतापगढ़। विधानसभा टिकट की होड़ में सपा नेताओं ने जन संदेश यात्रा में आ रहे मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को नगर के प्लाजा पैलेस में होने वाले जनसंदेश यात्रा के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज के लिए हर तरफ से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने  भीड़ के साथ पहुंचकर स्वागत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। विश्वनाथगंज विधानसभा की सीमा में जैसे ही इंद्रजीत सरोज का काफिला  जिले की सीमा में प्रवेश किया वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विश्वनाथगंज संजय पाण्डेय अपने हजारों समर्थकों के साथ सैकड़ों मोटरसाइकिल एवम कई दर्जन कारों के काफिले के साथ उनकी अगवानी की तथा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इंद्रजीत सरोज के काफिले का विश्वनाथ गंज में कई जगह पर युवाओं ने  स्वागत किया। इसी तरह पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा भी रानीगंज विधानसभा से अपने काफिले के साथ प्लाजा पैलेस पहुंचकर जनसंदेश यात्रा में इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया। सपा नेता समाजसेवी अश्वनी सोनी ने सदर विधानसभा की ओर से अपनी टीम लेकर इंद्रजीत के काफिले की अगवानी की। इसी तरह कई नए चेहरे जो विधानसभा टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं अपनी ताकत दिखाने की होड़ में जोर आजमाइश करते दिखाई दिए। टिकट की चाहत रखने वाला हर कोई नेता इंद्रजीत सरोज को अपने संख्या बल दिखाने को बेताब दिखा। सपा नेता इंद्रजीत सरोज के सामने अपने को हीरो साबित करने के लिए नेताओं ने जूनियर और सीनियर नेता होने की हदें तोड़ दी। नेता जी के पास पहुंचने के लिए एक दूसरे से खूब धक्का मुक्की भी हुई।

Leave a Comment