V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सिपाहियों के सराहनीय कार्य पर एसपी ने पुरस्कार देने की किया घोषणा

प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियों की सतर्कता की हकीकत को परखने के लिए एसपी सतपाल अंतिल सोमवार की रात थानों के निरीक्षण को निकले। महेशगंज थाने जाते समय रात के अंधेरे में सूनसान स्थान पर पिकप चालक की सहायता करते थाने के दो सिपाहियों को देख वहॉ रूक गये। कारण जानने पर एसपी ने दोनों की सराहना करते हुए 5-5 हजार रू0 इनाम देने की घोषणा की। महेशगंज थाने के दो सिपाही राहुल कुमार व युवराज सिंह सोमवार की रात थाना क्षेत्र में गस्त पर थे। गस्त के दौरान देखा कि सड़क के किनारे सूनसान जगह पर रात के अंधेरे में सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी नं0 यूपी 72 एटी 4194 जिसका टायर पंचर था खड़ी थी। रात के अंधेरे में खड़ी पिकप को देखकर दोनों सिपाही वहॉ पहुंचे चालक से कारण जानने के बाद ड्राइवर व वाहन की सुरक्षा हेतु टार्च जलाकर पिकअप का टायर बदलवाने में सहयोग कर रहे थे। उसी दौरान एसपी हथिगवां क्षेत्र से भ्रमण कर आ रहे थे। रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी व गाड़ी देखकर एसपी अपनी लाव लश्कर के साथ रूक गये। सिपाहियों द्वारा रात के अंधेरे में पिकप ड्राइवर की सहायता करते देख खुश होकर दोनों की जमकर सराहना की। ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरते जाने पर एसपी ने दोनों सिपाहियों प्रत्येक को 5-5 हजार रू0 इनाम देने की घोषणा की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियों की सतर्कता की हकीकत को परखने के लिए एसपी सतपाल अंतिल सोमवार की रात थानों के निरीक्षण को निकले। महेशगंज थाने जाते समय रात के अंधेरे में सूनसान स्थान पर पिकप चालक की सहायता करते थाने के दो सिपाहियों को देख वहॉ रूक गये। कारण जानने पर एसपी ने दोनों की सराहना करते हुए 5-5 हजार रू0 इनाम देने की घोषणा की। महेशगंज थाने के दो सिपाही राहुल कुमार व युवराज सिंह सोमवार की रात थाना क्षेत्र में गस्त पर थे। गस्त के दौरान देखा कि सड़क के किनारे सूनसान जगह पर रात के अंधेरे में सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी नं0 यूपी 72 एटी 4194 जिसका टायर पंचर था खड़ी थी। रात के अंधेरे में खड़ी पिकप को देखकर दोनों सिपाही वहॉ पहुंचे चालक से कारण जानने के बाद ड्राइवर व वाहन की सुरक्षा हेतु टार्च जलाकर पिकअप का टायर बदलवाने में सहयोग कर रहे थे। उसी दौरान एसपी हथिगवां क्षेत्र से भ्रमण कर आ रहे थे। रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी व गाड़ी देखकर एसपी अपनी लाव लश्कर के साथ रूक गये। सिपाहियों द्वारा रात के अंधेरे में पिकप ड्राइवर की सहायता करते देख खुश होकर दोनों की जमकर सराहना की। ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरते जाने पर एसपी ने दोनों सिपाहियों प्रत्येक को 5-5 हजार रू0 इनाम देने की घोषणा की।

Leave a Comment