सेवा निवृत्त कर्मचारियो की मासिक बैठक सम्पन्न
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सेवा निवृत्त कर्मचारी, शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आज मनोकानिक उपाध्याय की अध्यक्षता में कोषागार में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन संगठन मंत्री विजय नारायण शर्मा ने किया। बैठक में जनवरी 2020 से जून 2021 तक बढ़े हुए डीए/डीआर के एरिया का भुगतान करने, कैशलेस चिकित्सा योजना को लागू करने एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि की भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने एवं अन्य समस्याओ पर वक्ताओ द्वारा विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओ का समाधान न होने की स्थिति में प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद का संगठन आवश्यक संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में रामधन सरोज, इन्द्रमणि मिश्र, विनो मिश्र, कृष्ण देव दूबे, सुरेन्द्र तिवारी, विष्णु देव शुल, दीनानाथ यादव, सदाशिव यादव, हरीराम गुप्ता, हीरालाल, सूबेदार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष उपाध्याय जी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें