अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे 70 मेयर दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ करेंगे नगर विकास मंत्री
अयोध्या। रविवार से शुरू होने वाली अखिल भारतीय महापौर परिषद की 111वीं बैठक में देशभर के 70 महापौर जुटेंगे। रामनगी में होने वाली यह पहली बैठक 12 व 13 सितम्बर को देवकाली बाईपास स्थित पंचवटी होटल में आहूत की गई है। बैठक में आने वाले महापौरों की अगुवाई अयोध्या के प्रथम नागरिक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे। दो दिवसीय बैठक कार्यक्रम की जानकारी देते हुये नगर आयुक्त विशाल सिंह ने पंचवटी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि रविवार से शुरू होने वाली अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, राजस्थान, केरल, हरियाणा, बंगाल, तमिलनाडु, उड़ीसा समेत कई राज्यों के महापौर अयोध्या पहुंच रहें है। बैठक का शुभारंभ नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन करेंगे। बैठक का संचालन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा के महापौर नवीन जैन करेंगे। परिषद की होने वाली दो दिवसीय बैठक में अयोध्या के विकास एवं प्रभु श्रीराम से सम्बंधित सम्पूर्ण देश में स्थापित चिन्हों और स्मृतियों, स्थानों को चिन्हित कर उनका सर्वागीण विकास की रूपरेखा तैयार की जायेगी। बैठक में शामिल महापौर अपने- अपने क्षेत्रो के श्रीराम से सम्बंधित स्थलों को अवगत कराते हुये विकास की रूपरेखा तय करने का सुझाव देंगे। प्रथम चरण में तीन व दूसरे चरण में दो सत्र की बैठक संचालित होगी इन्ही सत्रो के माध्यम से आपसी विचार-विमर्श एवं सहमति से निर्धारित विषयों का क्रियान्वित करते हुए प्रभावी रणनीति तैयार की जायेगी। इस दौरान बैठक में आये सभी महापौर अपने-अपने निगम में संचालित विकास कार्यो से सम्बंधित योजनाओं व कार्यक्रमो का आदान प्रदान करेंगे और भविष्य में विकास की गति को किस तरह संसाधनों की उपलब्धता के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके आदि विषयों पर गंभीर चर्चा होगी। अयोध्या नगर निगम के सर्वागीण विकास हेतु जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने के उद्देश्य से बैठक में भाग ले रहें महापौरों का अनुभव, सुझाव लेते हुये भारत ही नहीं, विश्व स्तर पर आध्यात्मिक, सांस्कतिक नगरी के रूप में अयोध्या विकसित हो सके। पत्रकार से जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि हमें पूर्ण आत्मविश्वास है कि नगर निगम क्षेत्र की 2 लाख 23 हजार 421 नागरिको के सहयोग और आशीर्वाद से दिसम्बर 2022 तक अयोध्या का जन सामान्य के अनुरूप विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह ने निगम में हुए विकास व चल रहें विकास कार्यो का गुड़गान भी किया। नगर आयुक्त ने बताया कि महापौर ऋषिकेश की अगुवाई में बैठक में शामिल होने वाले महापौरों का स्वगात होगा और दो दिवसीय बैठक के दौरान ही आये हुये सभी अतिथियों को सम्पूर्ण रामनगरी का भृमण कराया जायेगा।
इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त विशाल सिंह व अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव मनोज गुप्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































