प्रयागराज। आईसीसी अकादमी का लेवल-वन क्रिकेट कोच एजुकेशन कोर्स एवं बीसीसीआई का लेवल-ए कोचिंग कोर्स उत्तीर्ण कर चुके प्रयागराज निवासी शशांक सिंह को अगले साल दोहा (कतर) में होने वाले फीफा के विश्वकप एवं अरब कप के लिए आयोजन समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
स्थानीय सरोजनी नायडू मार्ग निवासी बैंककर्मी पारसनाथ सिंह के पुत्र शशांक को फीका विश्वकप 2022 के लिए कौशल प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया गया है। शशांक विश्वकप के लिए चयनित होने वाले 20000 वालंटियर्स का साक्षात्कार लेने वाली समिति में शामिल किये गये हैं। वर्तमान में दोहा में डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के रूप में कार्यरत शशांक वालंटियर्स की रनिंग एक्सरसाइज, कंडिशनिंग कैंप का करायेंगे। इससे पहले शशांक 30 नवंबर से 18 दिसंबर तक दोहा में आयोजित होने वाले फीफा अरब कप में भी यही जिम्मेदारी निभायेंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































