सब से ज़्यादा ज़मीन से जुड़ी समस्या आई सामने लेखपाल को लगाई फटकार कहा जल्द हो समस्याओं का निराकरण
करारी कौशाम्बी-। समाधान दिवस पर करारी थाना पहुंचे उपजिलाधिकारी द्वारा थाना करारी मे समाधान दिवस के रूप में आज सदर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव व थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई। जिसमें राजस्व विभाग से जुड़ी कई शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमे उक्त राजस्व शिकायतों में से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तथा अन्य शिकायती पत्रों का सम्बंधित पुलिस कर्मी व लेखपाल को मौके से जाकर समस्याओं का निस्तारण हेतु निर्देशित क़िया। थाना से जुड़ी एक ही शिकायतें आई जिसमे करारी कोतवाल अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण के लिए रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लेखपाल व कानून गो पुलिस कर्मी मौजूद रहें।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































