V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6038 वादो का निस्तारण

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके विधिवत राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक आलत एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने सभी न्यायिक अधिकारियो को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या आपसी सुलह समझौते से मुकदमो का निस्तारण लोक अदालत में किया जाए। जिससे अधिक से अधिक वादकारियो को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन नीरज कुमार त्रिपाठी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनो के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। लोक अदालत में कुल 6038 वादो का निस्तारण किया गया। जिनमें 2619 फौजदारी वाद 04, एन.आई. एक्ट 66 विद्युत वाद, 18 मोटर दुर्घटना वाद, 25 वैवाहिक वाद 95 सिविल वाद, 977 बैंक ऋण, 53 बी.एस.एन.एल. वाद एवं 5 स्थायी लोक अदालत प्रतापगढ़ कलेक्ट्रट प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा 2176 वाद का निस्तारण किया गया। फौजदारी वादो में 1004730/-रू. का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादो में रू. 8120000/- का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादो में 17682493/-रू. का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंक वादो में 97022473/-रू. एवं बीएसएनएल वादो में 143434/- रू. का समझौता पत्र जारी हुआ, लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवको, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, कर्मचारीगण व बैंको का सहयोग सराहनीय रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके विधिवत राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक आलत एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने सभी न्यायिक अधिकारियो को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या आपसी सुलह समझौते से मुकदमो का निस्तारण लोक अदालत में किया जाए। जिससे अधिक से अधिक वादकारियो को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन नीरज कुमार त्रिपाठी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनो के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। लोक अदालत में कुल 6038 वादो का निस्तारण किया गया। जिनमें 2619 फौजदारी वाद 04, एन.आई. एक्ट 66 विद्युत वाद, 18 मोटर दुर्घटना वाद, 25 वैवाहिक वाद 95 सिविल वाद, 977 बैंक ऋण, 53 बी.एस.एन.एल. वाद एवं 5 स्थायी लोक अदालत प्रतापगढ़ कलेक्ट्रट प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा 2176 वाद का निस्तारण किया गया। फौजदारी वादो में 1004730/-रू. का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादो में रू. 8120000/- का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादो में 17682493/-रू. का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंक वादो में 97022473/-रू. एवं बीएसएनएल वादो में 143434/- रू. का समझौता पत्र जारी हुआ, लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवको, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, कर्मचारीगण व बैंको का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment