V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

विरोध करने पर पीटा, दी जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धनीपुर रामपुर खजूर में पड़ोस में रहने वाले बहशी युवक ने महिला को अकेली देख घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर जमकर पीटा। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। धनीपुर रामपुर खजूर गांव निवासी एक महिला का आरोप है वह पति एवं बच्चो के साथ परिवार से अलग रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसका पति विगत 9 सितम्बर को मजदूरी करने गया था। वह उस दिन शाम को करीब 7 बजे घर में घरेलू काम कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोस का एक बहशी युवक बदनीयती से घर में घुस गया। साथ ही उसका मुंह दबाकर जमीन में गिरा दिया तथा जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो उसे थप्पड़ से मारने लगा। उसने शोर मचाना चाहा तो मुंह दबा दिया। साथ ही घटना की किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो धमकाते हुए भाग गया। उसने पति के आने पर घटना से अवगत कराया। साथ ही पति के साथ थाने पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर आरोपी युवक इज्जत लूटने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विरोध करने पर पीटा, दी जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धनीपुर रामपुर खजूर में पड़ोस में रहने वाले बहशी युवक ने महिला को अकेली देख घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर जमकर पीटा। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। धनीपुर रामपुर खजूर गांव निवासी एक महिला का आरोप है वह पति एवं बच्चो के साथ परिवार से अलग रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसका पति विगत 9 सितम्बर को मजदूरी करने गया था। वह उस दिन शाम को करीब 7 बजे घर में घरेलू काम कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी बाहर खेल रही थी। उसी समय पड़ोस का एक बहशी युवक बदनीयती से घर में घुस गया। साथ ही उसका मुंह दबाकर जमीन में गिरा दिया तथा जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो उसे थप्पड़ से मारने लगा। उसने शोर मचाना चाहा तो मुंह दबा दिया। साथ ही घटना की किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो धमकाते हुए भाग गया। उसने पति के आने पर घटना से अवगत कराया। साथ ही पति के साथ थाने पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर आरोपी युवक इज्जत लूटने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment