V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विकास कार्यो में धन की समस्या नही आएगी आड़े: सांसद

पहाड़पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का सांसद संगमलाल गुप्ता ने किया उद्घाटन

प्रतापगढ़(ब्यूरो)। सगरा सुन्दरपुर क्षेत्र के अंतर्गत वीएन औद्योगिक प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान लहरी नगर पहाड़पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ सांसद संगम लाल गुप्ता ने फीता काटकर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य भी एक उपलब्धि की तरह है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सबको समय समय जांच और उपचार कराते रहना चाहिए।उन्होंने जिले के चतुर्दिक विकास के अपने संकल्प को दोहराते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र के विकास धन आड़े नहीं आने पायेगा।शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अरविंद गुप्ता की देखरेख में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया।जिसमें कोविड़ वैक्सीन के 200 टीके लगाये गए और शिविर में क्षेत्र के 358 लोगों का नेत्र परीक्षण, 242लोगों ने मधुमेह एवं रक्तचाप का परीक्षण तथा 170लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के द्वारा परीक्षण कर चश्मा,दवा आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने किया और कहा कि ऐसे आयोजन अत्यंत प्रासंगिक हैं।जनसेवा पुण्य का काम है।शिविर के आयोजक संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं जिलाउपाध्यक्ष भाजपा ई०भूपेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत एवं क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया।इस मौके पर उमानाथ त्रिपाठी,प्रेमनाथ त्रिपाठी,अमर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी शिवम तिवारी,राजाराम वर्मा,राधेश्याम तिवारी, अजय यादव, रवि वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पहाड़पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का सांसद संगमलाल गुप्ता ने किया उद्घाटन

प्रतापगढ़(ब्यूरो)। सगरा सुन्दरपुर क्षेत्र के अंतर्गत वीएन औद्योगिक प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान लहरी नगर पहाड़पुर में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ सांसद संगम लाल गुप्ता ने फीता काटकर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य भी एक उपलब्धि की तरह है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सबको समय समय जांच और उपचार कराते रहना चाहिए।उन्होंने जिले के चतुर्दिक विकास के अपने संकल्प को दोहराते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र के विकास धन आड़े नहीं आने पायेगा।शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अरविंद गुप्ता की देखरेख में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया।जिसमें कोविड़ वैक्सीन के 200 टीके लगाये गए और शिविर में क्षेत्र के 358 लोगों का नेत्र परीक्षण, 242लोगों ने मधुमेह एवं रक्तचाप का परीक्षण तथा 170लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के द्वारा परीक्षण कर चश्मा,दवा आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने किया और कहा कि ऐसे आयोजन अत्यंत प्रासंगिक हैं।जनसेवा पुण्य का काम है।शिविर के आयोजक संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं जिलाउपाध्यक्ष भाजपा ई०भूपेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत एवं क्षेत्रीय लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया।इस मौके पर उमानाथ त्रिपाठी,प्रेमनाथ त्रिपाठी,अमर त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी शिवम तिवारी,राजाराम वर्मा,राधेश्याम तिवारी, अजय यादव, रवि वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment