जाना बाजार – अयोध्या। दिमागी तौर पर विक्षिप्त युवती ने घर के अंदर छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा जाना के मजरे ओझाने निवासी लवकुश यादव की 19 वर्षीय पुत्री सपना यादव ने बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास घर के अंदर छत के हुक में दुपट्टे के सहारे आत्महत्या कर लिया । इस दौरान परिजन खेत पर गए हुए थे । परिजन जब खेत से घर लौटे तो घर का दरवाजा ईट लगाकर अंदर से बंद मिला । जब धकेल कर परिजन अंदर गए तो देखा कि सपना फंदे से झूल रही है । घर के अंदर का नजारा देखकर परिजन दहशत में आ गए और रोने पीटने लगे । आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी । सूचना पर पहुंचे हैदर गंज थाने के उपनिरीक्षक थीरेंद्र आजाद कांस्टेबल, केके यादव, कांस्टेबल मनोज मौर्या, महिला कांस्टेबल अलका सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ग्रामीणों ने बताया कि सपना दिमागी तौर पर बीमार थी । जिसका इलाज भी महीनों से चल रहा है । चार भाइयों में मृतका सपना अकेली थी । उसके पिता लवकुश यादव भिवानी में नौकरी कर रहे हैं तो वही दो बड़े भाई भी पंजाब में नौकरी के सिलसिले में है । घर पर सिर्फ छोटे दो भाई और मां सहित दादी हैं । वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अश्वनी मिश्रा ने बताया है कि सूचना मिली है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































