न्याय के लिए सीएम से लगाई गुहार
🔔 यह भी पढ़ें...
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेड़ी निवासी ट्रान्सपोर्टर मो. नसीम पुत्र मो. अयूब का आरोप है कि स्थानीय थाने के एक दरोगा ने विपक्षी की सह पर उसी चोरी के फर्जी मुकदमें में फंसाकर उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़ित ने सीएम के पास भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह छत्तीसगढ़ में रहकर ट्रान्सपोर्ट का व्यवसाय करता है। गांव के कुछ प्रभावशाली लोगो से उसकी रंजिश चल रही है। उनका स्थानीय पुलिस से भी अच्छा सम्बंध है। वह सरियापुर बाजार अपने माता पिता की दवा लेने गया था। उसी समय विपक्षियों की सह पर थाने के एक दरोगा ने फर्जी ढंग से चोरी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हवालात में डाल दिया। इसके बाद दरोगा ने 15 हजार रूपए देने पर ही छोड़ा। दरोगा द्वारा अभी और पैसे की मांग की जा रही है। ऐेसे में पीड़ित ने सीएम से मामले की जांच करके आरोपी दरोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें













































































