V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नेवादा निवासिनी सवेरा देवी पत्नी मथुरा प्रसाद ने दबंग पड़ोसी पर विक्षिप्त पति को बंधक बनाने का आरोप लगायाा है। साथ ही उसे आशंका है कि दबंग उसके पति का हस्ताक्षर कराकर जमीन जायदाद पर कब्जा कर सकता है। ऐसे में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़िता सवेरा देवी का आरोप है कि उसका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह एक बार घर से भाग गए थे। जो काफी खोजबीन करने पर मिले थे। उधर गांव निवासी लालजी ने उसके पति को कुछ खिलाकर वश में कर लिया तथा अपने घर में बंधक बना लिया है। इससे आशंका है कि दबंग पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसने इसीलिए पति को बंधक बना रखा है। साथ ही पति के साथ अनहोनी घटना होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में पति के साथ कोई अनहोनी होने पर आरोपी पड़ोसी की ही जिम्मेदारी होगी। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके पड़ोसी के चंगुल से पति को मुक्त कराने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नेवादा निवासिनी सवेरा देवी पत्नी मथुरा प्रसाद ने दबंग पड़ोसी पर विक्षिप्त पति को बंधक बनाने का आरोप लगायाा है। साथ ही उसे आशंका है कि दबंग उसके पति का हस्ताक्षर कराकर जमीन जायदाद पर कब्जा कर सकता है। ऐसे में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़िता सवेरा देवी का आरोप है कि उसका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह एक बार घर से भाग गए थे। जो काफी खोजबीन करने पर मिले थे। उधर गांव निवासी लालजी ने उसके पति को कुछ खिलाकर वश में कर लिया तथा अपने घर में बंधक बना लिया है। इससे आशंका है कि दबंग पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसने इसीलिए पति को बंधक बना रखा है। साथ ही पति के साथ अनहोनी घटना होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में पति के साथ कोई अनहोनी होने पर आरोपी पड़ोसी की ही जिम्मेदारी होगी। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके पड़ोसी के चंगुल से पति को मुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Comment