अयोध्या। पिरखौली भवनियापुर में सोहावल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रबंधक नाबार्ड बैंक डॉ कमलेश यादव ने नाबार्ड की योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही यह बताया कि सोहावल एफपीओ नाबार्ड बैंक के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। एफपीओ से सभी छोटे और बड़े किसान जुड़ सकते हैं। किसानों के उत्पाद को एपीओ अपने माध्यम से बड़े बाजारों तक ले जाएगी।
एसपीओ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर का मतलब होता है कि वह अपनी कंपनी को डायरेक्शन दे और उसे आगे ले जाएं। डायरेक्टर ही कंपनी को दिशा निर्देशन देते हैं। डायरेक्टर का ही काम होता है कि वह एपीओ को आगे ले जाएं। इस एफपीओ में सोहावल विकासखंड के किसान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोदय के द्वारा दस हजार एफ पी ओ के गठन एवं क्रियान्वयन के क्रम में सेंटर ऑफ ट्रेनिंग एंड इंटर प्रेन्योरासिप डेवलपमेंट (सीईटीईडी) के द्वारा विकासखंड सोहावल में गठित सोहावल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक की गई। बैठक में एफपीओ के निदेशक ,नाबार्ड बैंक के जिला विकास प्रबंधक डॉ कमलेश यादव, सीबीबीओ सीईटीईडी की तरफ से अपूर्व सिंह ने भाग लिया।बैठक में एफपीओ के व्यवसाय पर चर्चा की गई।अपूर्व सिंह ने एफपीओ के तकनीकी पहलुओं पर किसानों से विस्तार से चर्चा की और कहां की किसानों को कृषक उत्पादक संगठन एक मुकाम अपने कृषि उत्पादों को बढ़ाने के लिए देगा। कंपनी के सीईओ मोहम्मद तारिफ ने व्यवसाय पर विस्तार से बात की प्रमोटर अम्बरीश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे और एफपीओ से जुड़ी जानकारियां हासिल की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































