V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कौशाम्बी ब्लाक प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न

सराय अकिल कौशांबी। कौशाम्बी ब्लॉक के प्रधान संघ का रविवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध मनोनीत किए गए। मनोनीत पदाधिकारियों को क्षेत्रीय पदाधिकारियों आदि ने बधाई दी है।शशिकांत त्रिपाठी को अध्यक्ष, मनोज मिश्र को उपाध्यक्ष, संतोष पटेल को महासचिव, जय प्रकाश त्रिपाठी को संगठन मंत्री, शैलेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्रवण मिश्र को संघ सचिव, हरि प्रसाद को कार्यालय अध्यक्ष, नीरज सिंह को प्रकाशन मंत्री और जितेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यहां पर पहले विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना था। रविवार को हुई बैठक में प्रधानों ने निर्णय लिया कि वह सर्वसम्मति से ही अपने मुखिया का चयन करेंगे। अन्य पदों पर जल्द ही दूसरे प्रधानों को प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत करेंगे। इस मौके पर मनोज कुमार, श्रीकांत यादव, गिरीश चंद्र द्विवेदी, अमर सिंह, शिवबाबू आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सराय अकिल कौशांबी। कौशाम्बी ब्लॉक के प्रधान संघ का रविवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध मनोनीत किए गए। मनोनीत पदाधिकारियों को क्षेत्रीय पदाधिकारियों आदि ने बधाई दी है।शशिकांत त्रिपाठी को अध्यक्ष, मनोज मिश्र को उपाध्यक्ष, संतोष पटेल को महासचिव, जय प्रकाश त्रिपाठी को संगठन मंत्री, शैलेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्रवण मिश्र को संघ सचिव, हरि प्रसाद को कार्यालय अध्यक्ष, नीरज सिंह को प्रकाशन मंत्री और जितेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यहां पर पहले विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना था। रविवार को हुई बैठक में प्रधानों ने निर्णय लिया कि वह सर्वसम्मति से ही अपने मुखिया का चयन करेंगे। अन्य पदों पर जल्द ही दूसरे प्रधानों को प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत करेंगे। इस मौके पर मनोज कुमार, श्रीकांत यादव, गिरीश चंद्र द्विवेदी, अमर सिंह, शिवबाबू आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment