अयोध्या। कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव और महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने नाका राय बरेली बायपास रोड स्थित प्रतिष्ठान निखिल मेडिकल हाल के उद्घाटन के अवसर पर पहुंच कर प्रतिष्ठान के मालिक राजेश श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाये दीं तथा अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कायस्थ समाज नित नए मुक़ाम हासिल कर रहा है। कायस्थों का व्यापार में क़दम आगे बढ़ रहा है। एक समय ऐसा भी था जब कायस्थों को सरकारी नौकरी का पर्याय माना जाता था पर अब समय के साथ चीजें बदल रहीं हैं।इसलिए अब कायस्थों को उद्यमी या व्यापारी बनाना चाहिए,जो की नौकरी करे नहीं बल्कि नौकरी दे सके। हम हर स्तर पर युवा उद्यमिओं और व्यापरियों का सहयोग एवं प्रोत्साहन करना चाहते हैं।
इस अवसर पर कायस्थ सेवा समाज के महासचिव मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































