घटतौली कर ग्राहको को ठग रहे दुकानदार 🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महंगाई के इस दौर में दुकानदार ग्राहको के विश्वास पर कुठाराघात करने में जुटे हुए है। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते घिसे पिटे बाट से तौलकर ग्राहको को ठग रहे है। इलेक्ट्रानिक मशीनो में भी खेल किया जा रहा है। इससे लोगो में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताते चले कि बांट माप विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्राहको को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाको में नहीं पहुंचने वाले कर्मचारी शहरियो को भी राहत नहीं दिला पा रहे है। कर्मचारियों की उदासीनता के कारण कई साल से बांट एवं कांटा की जांच नहीं की गई है। इससे पुराने घिसे पिटे बांट से काम चलाया जा रहा है। आज फिर भी कई स्थानो पर ईट व पत्थर से तौल की जा रही है। गैस एजेन्सी और पेट्रोल पम्पो पर डीजल और पेट्रोल की घटतौली आम बात हो चुकी है। विभाग कभी इस ओर ध्यान नहीं देता। लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर लिया जाता है। शहर में पेट्रोल पम्पो के अलावा ग्रामीण इलाको में स्थित किसान सेवा केन्द्रो पर भी धड़ल्ले के साथ घटतौली की जा रही है। किसान व ग्राहक सब कुछ जानते हुए भी चुप रहने को मजबूर है। उधर विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है। हर बार अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही जाती है लेकिन सब कुछ हवा हवाई ही साबित होता है। इससे दुकानदारो की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। वही भीषण महंगाई के दौर में उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहे है।
घटतौली कर ग्राहको को ठग रहे दुकानदार

उत्तरप्रदेश

शेयर करें