


रामकथा पार्क में राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ मालनी अवस्थी द्वारा सबरी गायन के साथ हुआ राष्ट्रपति का भव्य स्वागत



अयोध्या। सबके राम और सबमें राम प, राम के बिना अयोध्या की कल्पना करना असंभव है क्योंकि राम के बिना अयोध्या , अयोध्या है ही नहीं। इस नगरी में राम सदा के लिये विराजमान है। सही अर्थों में यही अयोध्या है। उक्त बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुये कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन कर रामायण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा की रामायण का प्रचार-प्रसार इसलिये आवश्यक है क्योंकि उनमें निहित जीवन मूल्य मानवता के लिये सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। रामायण में दर्शन के साथ- साथ आदर्श आचार संहिता भी उपलब्ध है जो जीवन के प्रत्येक पक्ष में हमारा मार्ग दर्शन करती है। रामराज्य में आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ आचरण की श्रेष्ठता का बहुत ही सहज वर्णन मिलता है। रामचरित मानस की पंक्तियां लोगों में आशा जगाती है , प्ररेणा का संचार करती है। युवा पीढ़ी को उन्ही आदर्शों और मर्यादाओं को अपनाकर समाज को एक नई दिशा देने में महती भूमिका अदा करनी चाहिये। रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रपति ने तीन परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने अंग वस्त्र भेंट कर राज्यपाल रामनाथ कोविंद का राम नगरी में भव्य स्वागत किया जिसके बाद राज्यपाल ने स्वागत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































