V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी बनी विजेता

प्रयागराज। खेल दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉल संघ एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की याद में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एबीआईसी मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, इलाहाबाद टाइगर्स, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयाग पेंट हाउस, एप्पल बाइट, झूंसी फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद टाइगर्स के बीच खेला गया, अकादमी ने गौरव मौर्य के गोल से पहले हाफ में बढ़त बना ली, दूसरे हाफ में इलाहाबाद टाइगर्स के खिलाड़ी सैफ अली खान ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अकादमी के विकल्प झा और अभिषेक यादव के लगातार दो गोल करके अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मक़बूल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अकादमी के सचिव विप्लब् घोष ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अकादमी के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ज़िला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल अकादमी के कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा, सह प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और अम्बर जायसवाल, आसिफ नईम, अनुराग पीयूष, मो. यूसुफ, मो. शारिफ आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। खेल दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉल संघ एवं इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की याद में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एबीआईसी मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी, इलाहाबाद टाइगर्स, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयाग पेंट हाउस, एप्पल बाइट, झूंसी फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी और इलाहाबाद टाइगर्स के बीच खेला गया, अकादमी ने गौरव मौर्य के गोल से पहले हाफ में बढ़त बना ली, दूसरे हाफ में इलाहाबाद टाइगर्स के खिलाड़ी सैफ अली खान ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अकादमी के विकल्प झा और अभिषेक यादव के लगातार दो गोल करके अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मक़बूल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अकादमी के सचिव विप्लब् घोष ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अकादमी के पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ज़िला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल अकादमी के कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा, सह प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और अम्बर जायसवाल, आसिफ नईम, अनुराग पीयूष, मो. यूसुफ, मो. शारिफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment