V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुरानी रंजिश मे घर में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़

तीन दिन पूर्व भी घर में घुसकर किया था हमला
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय नाहरराय में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियो ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा। साथ ही तोड़फोड़ की। तीन दिन पूर्व भी दबंगो ने घर में घुसकर हमला किया था। इसका एनसीआर भी दर्ज है। शोर मचाने पर ग्रामीण बचाव को पहुंचे तो हमलावर गाली व जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय नाहरराय गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र कालूराम का आरोप है कि पड़ोसी दिनेश कुमार उर्फ गब्बर अपराधी किश्म का है। कल शनिवार को अपरान्ह करीब 3 बजे गब्बर अपने रिश्तेदार रवि पुत्र रामलखन निवासी पूरे छेमी थाना मानधाता, राहुल पुत्र रामआसरे, कुलदीप पुत्र रामसजीवन एवं रामसजीवन पुत्र उमराव के साथ ट्रैक्टर एवं बाइक से दरवाजे पर पहुंचा। इसके बाद उसे घेर कर पिटाई करने लगा। शोर सुनकर उसकी पत्नी शिवकुमारी एवं भयाहू रंगोली पत्नी नन्हे बचाने पहुंची। हमलावर उनकी भी पिटाई करने लगे। इसके बाद तीनो किसी तरह जान बचाने के लिए घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए। साथ ही पूरे परिवार की पिटाई करने लगे। घर में रखा फर्नीचर तथा अन्य सामान भी तोड़कर नष्ट करने लगे। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद हमलावर गाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दबंगो ने तीन दिन पूर्व 25 अगस्त को भी घर में घुसकर हमला कर दिया था। साथ ही परिजनो को पीटकर घायल किया था। पुलिस ने इसका एनसीआर भी दर्ज किया है। पीड़ित ने आज पुनः घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घायलो का इलाज कराया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

तीन दिन पूर्व भी घर में घुसकर किया था हमला
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय नाहरराय में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियो ने घर में घुसकर कुनबे को पीटा। साथ ही तोड़फोड़ की। तीन दिन पूर्व भी दबंगो ने घर में घुसकर हमला किया था। इसका एनसीआर भी दर्ज है। शोर मचाने पर ग्रामीण बचाव को पहुंचे तो हमलावर गाली व जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय नाहरराय गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र कालूराम का आरोप है कि पड़ोसी दिनेश कुमार उर्फ गब्बर अपराधी किश्म का है। कल शनिवार को अपरान्ह करीब 3 बजे गब्बर अपने रिश्तेदार रवि पुत्र रामलखन निवासी पूरे छेमी थाना मानधाता, राहुल पुत्र रामआसरे, कुलदीप पुत्र रामसजीवन एवं रामसजीवन पुत्र उमराव के साथ ट्रैक्टर एवं बाइक से दरवाजे पर पहुंचा। इसके बाद उसे घेर कर पिटाई करने लगा। शोर सुनकर उसकी पत्नी शिवकुमारी एवं भयाहू रंगोली पत्नी नन्हे बचाने पहुंची। हमलावर उनकी भी पिटाई करने लगे। इसके बाद तीनो किसी तरह जान बचाने के लिए घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए। साथ ही पूरे परिवार की पिटाई करने लगे। घर में रखा फर्नीचर तथा अन्य सामान भी तोड़कर नष्ट करने लगे। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद हमलावर गाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दबंगो ने तीन दिन पूर्व 25 अगस्त को भी घर में घुसकर हमला कर दिया था। साथ ही परिजनो को पीटकर घायल किया था। पुलिस ने इसका एनसीआर भी दर्ज किया है। पीड़ित ने आज पुनः घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घायलो का इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Comment