V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सपा ने झोंकी ताकत*

पूर्व मंत्री ने गांव गांव जाकर सम्मेलन में आने का किया आह्वान
बाबा बेलखरनाथ धाम I रानीगंज विधानसभा के बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के आने वाले गांव के सपा कार्यकर्ताओं के होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी है । वह क्षेत्र के गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने तथा अपने विचार रखने का आह्वान किया0 29 अगस्त को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार में बाबा बेलखरनाथ धाम के 19 गांव के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रोफ़ेसर शिवाकांत ओझा दिन रात जुटे हैं । इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने रखहा बाजार, प्रेमधर पट्टी, देवनमऊ, चलाकपुर, रतनमई, तिवारीपुर तथा दिलीपपुर बाजार के सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही । रखहा बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर शिवाकांत ओझा ने कहा उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बाद साढे़ चार वर्षों तक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया कार्य नहीं हुआ है । इतना ही नहीं दिलीपपुर के कादीपुर घाट से जगनीपुर तक की सड़क के नाम पर आवंटित 87 करोड़ की धनराशि को प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अपने क्षेत्र में ले जाकर विकास कार्य कराया । इससे पूरे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास ठप हुआ है । इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 29 अगस्त को दिलीपपुर बाजार में कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए सम्मेलन बुलाया गया है ।  रखहा बाजार में गुरुवार को विधवा केश कुमारी की दुकान में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग से हुये नुकसान का जायजा भी लिया तथा समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें शीघ्र मुआवजा दिये जाने की बात भी कही । इस मौके पर सपा नेता आशुतोष पान्डेय, अनिल तिवारी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कैलाशनाथ सरोज, उदयपाल सिंह, इन्द्राज सिंह, राजकुमार यादव, श्रीराम ओझा, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे ।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पूर्व मंत्री ने गांव गांव जाकर सम्मेलन में आने का किया आह्वान
बाबा बेलखरनाथ धाम I रानीगंज विधानसभा के बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के आने वाले गांव के सपा कार्यकर्ताओं के होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी है । वह क्षेत्र के गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने तथा अपने विचार रखने का आह्वान किया0 29 अगस्त को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार में बाबा बेलखरनाथ धाम के 19 गांव के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रोफ़ेसर शिवाकांत ओझा दिन रात जुटे हैं । इसी के तहत शुक्रवार को उन्होंने रखहा बाजार, प्रेमधर पट्टी, देवनमऊ, चलाकपुर, रतनमई, तिवारीपुर तथा दिलीपपुर बाजार के सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही । रखहा बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर शिवाकांत ओझा ने कहा उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बाद साढे़ चार वर्षों तक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया कार्य नहीं हुआ है । इतना ही नहीं दिलीपपुर के कादीपुर घाट से जगनीपुर तक की सड़क के नाम पर आवंटित 87 करोड़ की धनराशि को प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अपने क्षेत्र में ले जाकर विकास कार्य कराया । इससे पूरे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास ठप हुआ है । इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 29 अगस्त को दिलीपपुर बाजार में कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए सम्मेलन बुलाया गया है ।  रखहा बाजार में गुरुवार को विधवा केश कुमारी की दुकान में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग से हुये नुकसान का जायजा भी लिया तथा समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें शीघ्र मुआवजा दिये जाने की बात भी कही । इस मौके पर सपा नेता आशुतोष पान्डेय, अनिल तिवारी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कैलाशनाथ सरोज, उदयपाल सिंह, इन्द्राज सिंह, राजकुमार यादव, श्रीराम ओझा, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे ।
Attachments area

Leave a Comment