V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

उद्योग बन्धुओं के प्रकरण का शीघ्र हो निस्तारणः डीएम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि उद्योग बन्धुओं से सम्बंधित जो भी प्रकरण है या आ रहे है, उसे प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने उद्यमियों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने निवेश पोर्टल पर दर्ज आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिया है। साथ ही साथ यह भी हिदायत दी कि निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन पत्रों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पूरे प्रकरण को गम्भीरता से देखते हुए उद्योग बन्धुओं से निस्तारण की स्थिति जाना, जिसमें कुल प्रकरणों में जो भी लम्बित है, उसे सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है।  बैठक में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, जी0एम0डी0 आई0सी0 ए0के0 चौरसिया, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं उद्योग बन्धुओं में डी0एस0 दरबारी, अनिल अग्रवाल, मोहित नय्यर, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य उद्योग बन्धु उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि उद्योग बन्धुओं से सम्बंधित जो भी प्रकरण है या आ रहे है, उसे प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने उद्यमियों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने निवेश पोर्टल पर दर्ज आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिया है। साथ ही साथ यह भी हिदायत दी कि निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन पत्रों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पूरे प्रकरण को गम्भीरता से देखते हुए उद्योग बन्धुओं से निस्तारण की स्थिति जाना, जिसमें कुल प्रकरणों में जो भी लम्बित है, उसे सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है।  बैठक में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, जी0एम0डी0 आई0सी0 ए0के0 चौरसिया, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं उद्योग बन्धुओं में डी0एस0 दरबारी, अनिल अग्रवाल, मोहित नय्यर, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य उद्योग बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Comment