प्रतापगढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश जिला कार्यकारिणी की एक बैठक लोक निर्माण विभाग सभागार में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करुणेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एवं संचालन जिला मंत्री हीरालाल पुष्कर ने किया। बैठक में कोरोना से दिवंगत कर्मचारियों एवं शिक्षकों के परिजनों को सहायता धनराशि, पारिवारिक पेंशन एवं मृतक आश्रित नियुक्ति पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में कोरोना काल में दिवंगत कर्मचारियों एवं शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ विनोद त्रिपाठी, आशुतोष सिंह त्रिलोचन सिंह, संरक्षक सीबी सिंह एंव रामसमुझ तिवारी ,जय शंकर तिवारी , संतलाल , तालुकदार सिंह,आशुतोष कुमार सिंह, सुनील शुक्ला एवं जगन्नाथ सरोज लेखाकार,मो० शादाब, उपाध्यक्ष संतोष मिश्र , अखिलेश प्रताप सिंह, अनुपम भट्ट ,राजू तिवारी , रावेंद्र मिश्र , देवेंद्र प्रताप सिंह, गिरीश पाल सिंह ,गजेंद्र कुमार , अशोक कुमार सिंह एवं रामचंद्र मिश्र आदि ने विचार ब्यक्त किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































